गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा के समीप डीआरआई की टीम ने ₹1 करोड़ 8 लाख की विदेशी सिगरेट की जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के समीप से डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार अहले सुबह चार बजे में यूपी नंबर के कंटेनर ट्रक से लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये विदेशी सिगरेट गुवाहाटी से दरभंगा होते हुए मुजफ्फरपुर के रास्ते दिल्ली के लिए भेजी गई थी।