जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से आज शनिवार, 3 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के सभी बैंकों और एटीएम परिसरों में सघन निगरानी रखी जा रही है।