मंझनपुर: अढौली गांव में छह साल की मासूम नैंसी को तमंचे से मारी गोली, पिता का फटा सिर, जेठ ने बरपाया कहर
अढौली गांव में घरेलू विवाद ने हिंसा का विकराल रूप ले लिया। मैना देवी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि उनके जेठ ने पारिवारिक बहस के दौरान उनके पति पर जानलेवा हमला किया और उनकी छह वर्षीय बेटी नैंसी को भी नहीं बख्शा। पीड़िता मैना देवी ने बताया कि गुरुवार को समय 3 बजे वे खेत से काम कर घर लौटी थी। खाना खाकर आराम कर रही थी। तभी विवाद हुआ है।