मंझनपुर: सेंगरहा में बुज़ुर्ग पिता को बेटों ने पीटकर घर से निकाला, पुलिस पर सुलह के लिए दबाव डालने का आरोप, एसपी से की शिकायत
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगरहा गाँव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय अवधेश पुत्र मैकू लाल ने अपने ही बेटों और पत्नी पर मारपीट कर घर से निकालने और मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को को समय 12 बजे पीड़ित बुज़ुर्ग ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय पहुँचकर एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।