मंझनपुर: यूपीएससी की परीक्षा में 665वीं रैंक हासिल करने वाले साकेत सिंह ने मंझनपुर में डीएम से की मुलाकात, डीएम ने दी बधाई
कौशांबी के कोरीपुर गांव के रहने वाले साकेत सिंह ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा में 665वीं रैंक हासिल किया है।साकेत सिंह बृहस्पतिवार दोपहर को मंझनपुर जिला अधिकारी कार्यालय जिला अधिकारी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। जिला अधिकारी मधुसूदन ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और अंग वस्त्र ओढाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।