मंझनपुर: ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपी शाहपुर पावर हाउस के पास पुलिस के हत्थे चढ़े, लूट का माल बरामद
महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा में बीते 23 अप्रैल की रात करीब 1 बजे ट्रक चालकों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्तों को महेवाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट की रकम ₹5870, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।