मंझनपुर: रक्सवारा में हैंडपंप लगाने को लेकर तांडव, महिला और उसके बच्चों की पिटाई, SP से की गई शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में मंगलवार को हैंडपंप रीबोर कराने को लेकर विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। विपक्ष में खड़े दबंगों ने एक महिला समेत उसकी बेटी और बेटे को बेरहमी से पीट दिया। घायल पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ करारी थाने में शिकायत की गई आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं मंझनपुर में एसपी से शिकायत की गई है।