मंझनपुर: आईएएस अधिकारी बने जिले के साकेत सिंह ने तैयारी करने वाले छात्रों को दिया संदेश, कहा- सोशल मीडिया से दूर रहकर साहसी बनें
कोरीपुर गाँव के साकेत सिंह ने मेहनत के दमपर यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लिया।गुरुवार साकेत सिंह मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे थे।पत्रकारों से उन्होंने बातचीत में सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं व मित्रों को दिया है।यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को उन्होंने संदेश में कहा- सोशल मीडिया से दूर रहे,हिम्मत ना हारे और लगातार प्रयास करे सफलता मिलेगी।