बासोदा: बासौदा के गमाकर में रंजिश के चलते दो लोगों ने युवक पर किया हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के गमाकर में आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना मंगलवार रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है