नैढ़ी गाँव में अपने मकान की छत ढलवाने के दौरान 45 वर्षीय हकमुल्ला वल्द मरहूम अतवारू पर कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इस दुखद घटना में मलबे के नीचे दबकर उक्त अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग तत्काल उसे सैदपुर सीएचसी ले गए, लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सुबह परिजनों ने लाश को दफना दिया।