चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर जीनगर समाज ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, डिम्पल खत्री हत्या में कड़ी कार्रवाई की मांग
चित्तौड़गढ़। जीनगर समाज नवयुवक मण्डल विकास समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पटियाला की बेटी कुमारी डिम्पल खत्री की हत्या में कठोर कार्रवाई की मांग की है। 29 वर्षीय डिम्पल खत्री की मोहाली स्थित कंपनी में 4 जून को सहकर्मी हरजीन्दर मान उर्फ हैरी ने धारदार हथियार से हत्या के दी थी।