इटाढ़ी: इटाढ़ी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निपटारे को लगा सहयोग शिविर, 8 में 7 मामलों का हुआ निष्पादन
Itarhi, Buxar | Jul 3, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में सीओ संतोष कुमार प्रीतम के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कर लोगों को राहत प्रदान करना था।शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी भूमि संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।