लालगंज: पूर्व माध्यमिक विद्यालय बामी से गैस सिलेंडर, बर्तन आदि की हुई चोरी, प्रधानाध्यापक ने लालगंज थाने में दी तहरीर
लालगंज के लहंगपुर चौकी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बामी में गैस सिलेंडर बर्तन आदि की चोरी हो गई। चोरी की घटना की प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी ने सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 1:30 बजे स्टाफ के साथ विद्यालय बंद करके घर चला गया। आज सुबह विद्यालय पहुंचने पर ताला टूटे मिले।