भोरे: पडरौना टोला हाता में पिता पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में प्राथमिकी हुई दर्ज, 2000 नगद छीनने का भी लगा आरोप
भोरे थाना क्षेत्र के पडरौना टोला हाता में गत 26 जून को भूमि विवाद में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर ₹2000 छीन लिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के सात लोगों के खिलाफ 17 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक बालेश्वर मिश्रा की कस्तकारी जमीन को उसी गांव के अभिषेक मिश्रा जोत रहे थे। पूछताछ पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।