भोरे: भोरे से बारात लेकर गए दूल्हे की गाड़ी पर हुई फायरिंग,हादसे में बाल बाल बचे दूल्हा व दुल्हन, दूल्हे के दोस्त को लगी गोली
भोरे थाना क्षेत्र के बाराचाप से बारात गए दूल्हे की गाड़ी पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूल्हा व दुल्हन बाल बाल बच गए। मिले खबर के मुताबिक बारात लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुई। इस घटना में दूल्हे के दोस्त के हाथ में गोली लगी है। सूचना के बाद पुलिस अभिरक्षा में दूल्हा और दुल्हन को भोरे थाना लाकर उनका बयान दर्ज करने के बाद घर पहुंचाया।