भोरे: देऊरवा गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई कर 419 लीटर शराब किया जब्त, दो बाइक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के देऊरवा गांव के पास एक मुर्गी फार्म के समीप पुलिस ने कार्रवाई कर झाड़ियां में छुपा कर रखे गए गैलन में 419 लीटर शराब को जप्त कर दो बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में उसरापुर गांव निवासी आलम अंसारी तथा ज्योतिषी टोला का राजकुमार प्रसाद एवं बिगु बिन शामिल है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।