भोरे: भोरे थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
भोरे थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने शुक्रवार को लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस दौरान मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील उनके द्वारा की गई। मोहर्रम पर्व में ताजिया जुलूस निकालने हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया। वहीं गाइड लाइन में घातक हथियारों के प्रदर्शन, डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई।