लुणी: लुणावास भाकर-चाली-सेवाला मार्ग से हटाए 26 अवैध जल कनेक्शन।
Luni, Jodhpur | Feb 10, 2024 जलदाय विभाग डोली के सहायक अभियंता नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि,लुणावास भाकर से चाली-सेवाला मुख्य पाइप लाइन से 26 अवैध जल कनेक्शन हटाए है तथा अब तक 105 अवैध जल कनेक्शन हटा दिए है,अभियान आगे भी जारी हैं।इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। अब पेयजल समस्या काफी हद तक सुधरेंगी तथा दूर दराज ढाणियों तक भी पानी पहुंचेगा।