गुरुग्राम: फर्रूखनगर में DTP का पीला पंजा फिर चला, नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया
फर्रूखनगर में एक बार फिर जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा चला है। अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को डीटीपी की टीम ने जेसीबी की मदद से धराशाही कर दिया। डीटीपी के मुताबिक, गांव फर्रूखनगर में अवैध रूप से 6 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। नवोदय स्कूल के पास बस रही इस कॉलोनी को पूरी तरह से धराशाही कर दिया गया।