गुरुग्राम: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों की ली बैठक, जन शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में नगर निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जन समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का न केवल गंभीरता से संज्ञान लिया जाए l