शासकीय महाविद्यालय रीठी में मानसिक अवसाद, आत्महत्या नियंत्रण और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शासकीय महाविद्यालय रीठी में नेशनल टास्क फोर्स की गतिविधियों के अंतर्गत मानसिक अवसाद एवं आत्महत्या नियंत्रण तथा साइबर सुरक्षा विषय पर दो चरणों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी. अरविन्द वासनिक ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद उपस्थित रहे