ग्राम पंचायत बखलेहटा में आनंद उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, युवा-बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बखलेहटा में आनंद उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केना नेगवा ग्रामों के युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन में सामाजिक सहभागिता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।