पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी में कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगी, आसपास के घरों को खाली कराया गया
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में भीषण अगलगी की वारदात हुई है। एजी कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 7:00 बजे एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। मौके पर 10 से अधिक दमकल की टीम पहुंची है। अगलगी की घटना में सिलेंडर भी ब्लास्ट किया है। फिलहाल दमकल की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।