पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने पत्नी और बेटी शांभवी के साथ बनाया खरना का प्रसाद
चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व का बुधवार को दूसरा दिन है। जिसे खरना के रूप में मनाया जाता है। खरना के मौके पर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी बेटी व सांसद शांभवी चौधरी और पत्नी के साथ खरना का प्रसाद बनाया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं की किस तरह से सांसद शांभवी चौधरी प्रसाद वाली दोहत्थी रोटी बना रही हैं।