पटना ग्रामीण: मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार सरकार और BCCI ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
बिहार सरकार और बीसीसीआई के बीच बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। बिहार सरकार 30 साल के लिए मोइनुल हक स्टेडियम को BCCI को दे रही है। पहले 7 साल तक बिहार सरकार सिर्फ एक रुपए के लीज पर मोइनुल हक स्टेडियम को BCCI को सौंप रही है। उसके बाद अगले 23 साल में लीज में आने वाले रेवेन्यू में 50% बिहार सरकार को मिलेगी।