इटावा: चकरनगर तहसील इलाके में 2 दिन से लापता युवक का नदी के पास मिला शव, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 24, 2024 चकरनगर तहसील इलाके में दो दिन से लापता युवक का शव पचनद नदी के पास जाल में फंसा हुआ मिला। दरअसल, जागरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मोहित दो दिनों से लापता था जिसका शव पचनद नदी के पास मिला। जानकारी के मुताबिक युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।