इटावा: पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में सर्विलांस की मदद से खोए हुए 101 मोबाइलों को एसएसपी ने उपभोक्ताओं को किया वापस
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में शनिवार दोपहर खोए हुए 101 मोबाइल को उपभोक्ताओं को पुलिस ने वापस किए। विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन्स को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद कर उपभोक्ता को वापस किये। बरामद मोबाइल फ़ोन्स की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी ने उपभोक्ताओं को खोए हुए मोबाइल फ़ोन्स जब वापस किये तो उपभोक्ता खुश नजर आए।