इटावा: अड्डा पाय में शराबी पति ने पत्नी को फावड़े से मारकर किया घायल, पुलिस ने घायल महिला का कराया मेडिकल
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा पाय में शनिवार दोपहर खाना न बनाने को लेकर, शराबी पति ने पत्नी को फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद बेटा प्रियांशु ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल महिला, अड्डा पाय निवासी शशि पत्नी पप्पू लाल को, मेडिकल परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाकर, आरोपी पति की तलाश शुरू की।