इटावा: इटावा पुलिस की साइबर सेल टीम ने लगभग ₹25 लाख के 101 खोए हुए एंड्राइड मोबाइल किए बरामद, SSP ने शिकायतकर्ताओं को सौंपा
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 होली के मौके पर इटावा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, दरअसल साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ताओं के खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। बरामदगी के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को शिकायतकर्ताओं को, जब उनके मोबाइल वापस किये, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।