इटावा: नरिया ढकरा उदी चकरनगर मार्ग पर डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 बढ़पुरा इलाके के नरिया ढकरा उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम 6 बजे डंपर की टक्कर लगने से बहन के घर जा रहे पति पत्नी घायल हो गए। चिन्डौली निवासी राकेश पत्नी कल्पना के साथ बाईक द्वारा घर से मध्य प्रदेश के अम्बा बहन के घर जा रहे थे, तभी डंपर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल इमरजेंसी में इलाज जारी है।