इटावा: ऊसराहार थाना पुलिस ने 1 अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 बाइक व 1 अवैध तमंचा एवं 3 जिंदा कारतूस बरामद
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 ऊसराहार थाना पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी कछपुरा पुलिया के पास से 1 अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर नगला मंगद निवासी मोहन यादव पुत्र सर्वेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1 अवैध तमंचा,3 जिंदा कारतूस व 3 बाइक बरामद की है।