मंझनपुर: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ आरोपी ने की छेड़खानी, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की गई है। महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 15 अगस्त की रात्रि लगभग साढ़े बारा बजे गांव के झल्लू पुत्र राजाराम सरोज घर में घुस के जोर जबरदस्ती करने लगा तभी महिला के शोर मचाते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।