मंझनपुर: चमनगंज में बारिश के कारण नालियां चोक होने से सड़क पर हुआ जल भराव
कौशाम्बी जिले में बारिश होने से कई स्थानों पर समस्याएं बढ़ गई है। मंझनपुर मुख्यालय में हुई बारिश से कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में नालियां चोक हो गई है। बता दें कि आज जन्माष्टमी के साथ साथ मोहर्रम का चालीसवां भी है। चमनगंज में आज शिया समुदाय का मातमी जुलूस निकलना है। यह जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए कर्बला जाएगा।