मंझनपुर: जिला अस्पताल से भाजपा के सेक्टर प्रभारी की बाइक हुई चोरी, पुलिस को दी सूचना
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर निवासी अंकुर त्रिपाठी पुत्र राज किशोर त्रिपाठी भापजा के सेक्टर प्रभारी है। वह किसी काम से मंझनपुर जिला अस्पताल गया हुआ था। वह अपनी बाइक स्पलेंडर प्लस नं UP-73-AB-6856 को नई बिल्डिंग के सामने खड़ी करके ऊपर गया हुआ था। कुछ देर बाद नीचे आया तो उसकी बाइक गायब मिली उसने कई स्थानों पर खोजबीन किया लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।