मंझनपुर: कोतवाली मंझनपुर में जन्माष्टमी पर एक दिवसीय कार्यक्रम होगा आयोजित, डीएम व एसपी होंगे शामिल
मंझनपुर करारी, पश्चिम शरीरा महेवाघाट समेत विभिन्न थानों व इलाके के गांवों में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं मूरतगंज में मेले का भी आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर डीएम एवं एसपी ने भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है। इसी के साथ मंझनपुर कोतवाली में आज बड़े ही धूमधाम के साथ पर्व मनाया जाएगा।