मंझनपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने जन्माष्टमी पर मंझनपुर गौशाला में गायों की पूजा कर खिलाया गुड़ चना
शासन के आदेश के क्रम में "श्री कृष्ण जन्माष्टमी" के अवसर पर सोमवार को मंझनपुर नगर पालिका परिषद के नया नगर स्थित गौशाला में गायों के पूजन का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। पूजन नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। इस दौरान गौशाला में गाय के गोबर से बने दीये जलाये गये।