मंझनपुर: दानपुर गांव में गौशाला के पास तालाब में खुले में फेंका गया पशु का शव, गौरक्षक संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन
कौशाम्बी जिले के दानपुर गांव में बनी गौशाला की हालत बहुत खराब हो गई है। वहां के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अक्सर पशुओं की मौत हो रही है। मृत पशुओं के शवों को सही तरीके से दफनाने के बजाय, कर्मचारियों ने उन्हें खुले में पास के तालाब के किनारे फेंक दिया है। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर गोरक्षक संगठन के लोगों ने गौशाला में प्रदर्शन किया है।