जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष मेला 18 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक 38 दिनों तक आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, नाव, गोताखोर एवं SDRF की तैनाती, स्वच्छता, चिकित्सा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मेला क्षेत्र में CCTV से निगरानी, 24×7 चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, नियंत्रण कक्ष एवं खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राजेंद्र पुल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल एवं गृह रक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने तथा कल्पवासियों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai