गोल्ड सिनेमा में गुंडागर्दी! चेकिंग पर भड़के युवक, बाउंसर को जमकर पीटा... CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।
कोटा: गोल्ड सिनेमा में बाउंसर से मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंगई
चेकिंग के दौरान कहासुनी के बाद युवकों ने बाउंसर को पीटा, आंख में आई गंभीर चोट
कोटा के गुमानपुरा स्थित गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखने आए कुछ युवकों ने चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद बाउंसर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना सिनेमा हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
इस घटना में बाउंसर कुलदीप लोधा की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। गुमानपुरा थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
अब देखना होगा कि CCTV में कैद मारपीट के इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
Ladpura, Kota | Nov 10, 2026