जमीन विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, पीड़ित ने लगाया प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
रीवा सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग रामानुज पांडे ने अपने परिवार के भतीजों एवं पर जमीन हड़पने, बाड़ी तोड़ने और घर में घुसकर जानलेवा धमकी देने व मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि सिरमौर तहशील से निर्माण कार्य रोकने का आदेश मिलने के बावजूद विपक्षी पक्ष लगातार अवैध निर्माण करा रहा है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।