सोनीपत: कुंडली स्थित स्टील फैक्ट्री से माल लेकर निकले ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक ने सामान को रास्ते में बेचा, मामला दर्ज
कुंडली स्थित स्टील फैक्टरी से माल लेकर निकले ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक ने सामान को रास्ते में ही बेच दिया। बाद में वह गाड़ी को ट्रांसपोर्टर के कार्यालय के पास छोड़कर भाग गया। ट्रांसपोर्टर को मामले का पता लगा तो पुलिस का अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।कुंडली निवासी जगमाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।