सोनीपत: जिलाधीश डॉ मनोज कुमार ने मतगणना केंद्र व लघु सचिवालय के बाहर लगाई धारा 144
जिलाधीश डॉ मनोज कुमार ने लोकसभा आम चुनाव की मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा के मद्देनजर भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटीएस) मोहना में बनाए गए मतगणना केंद्र व लघु सचिवालय स्थित सोनीपत लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की 200 मीटर की परिधि में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।