सोनीपत: लोन दिलाने के नाम पर श्याम नगर निवासी से 1.27 लाख रुपये ठगे
श्याम नगर निवासी अशोक ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने एक माह पहले एक एप के जरिए लोन के लिए आवेदन किया था। उसके बाद उसके पास एक युवक की कॉल आई। उसने लोन दिलाने का झांसा देकर 1.27 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब उसका लोन पास नहीं हुआ। तब ठगी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।