सोनीपत: भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त हृदेश कुमार ने की मतगणना तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में की बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त ह्रदेश कुमार व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतगणना के संबंध में समीक्षा बैठक की। सोनीपत संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर बैठक की।