सोनीपत: थाना सदर सोनीपत पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ छेड़खानी करने की घटना में संलिप्त अपचारी बालक को लिया अभिरक्षा
थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ छेड़खानी करने की घटना में संलिप्त अपचारी बालक को उसके परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया है। अपचारी बालक को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत ऑब्जरवेशन होम अम्बाला भेज दिया गया है।12 मई को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी की थाना शिकायत सदर थाना पुलिस में दी थी