सोनीपत: प्रोपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित करने के लिए निगम ने अवकाश के दिन सैक्टर-23 में लगाया कैम्प
सोनीपत नगर निगम के अधिकारियों ने प्रोपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित करने के लिए शनिवार को अवकाश के दिन सैक्टर-23 में कैम्प लगाया। कैम्प में 54 आवेदकों ने आवेदन किए हैं। नगर निगम के जैडटीओ राजेन्द्र चुघ ने कहा कि प्रोपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित करवाना बहुत जरूरी है। इससे सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।