लालगंज: लालगंज विकासखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री में छूटी जमीन, किसानों ने अधूरी प्रविष्टियों को लेकर जताई नाराजगी
लालगंज विकासखंड क्षेत्र में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में खामियां सामने आने लगी है। सोमवार दोपहर बाद 1:00बजे किसानों ने अधूरी प्रविष्टियों को लेकर नाराजगी जताई है। कई गांवों से शिकायत मिली है कि किसानों की पूरी जमीन का विवरण दर्ज नहीं किया गया है। किसानों का कहना है की जमीन एक से अधिक गांव में है उनकी अन्य गांव की भूमि रजिस्ट्री में शामिल नहीं की गई है।