पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, विश्व शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग महाराजा अग्रसेन जी ने लगभग 5300 वर्ष पूर्व ही दिखा दिया था।
पशुबलि जैसी कुप्रथा का विरोध करने वाले महाराजा अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन में अहिंसा, करुणा, समानता, सहयोग और लोककल्याण की भावना समाहित थी। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय रहे होंगे।
आइए, महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, विचारों और आदर्शों को समझने तथा उनसे प्रेरणा लेने के लिए सुनें पांच मिनट का यह महत्वपूर्ण वक्तव्य।
महाराजा अग्रसेन जी का संदेश—सेवा, सद्भाव, समरसता और सबके कल्याण का संकल्प।
Palwal, Palwal | Oct 13, 2026