बक्सर: डीएम ने आईटीआई मैदान में ₹43.38 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 डीएम साहिला ने आईटीआई परिसर में निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल बक्सर को योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया।