बक्सर: शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एसएसबी जवान के घर भीषण चोरी, ₹1 लाख नकद और लाखों के जेवरात चोरी
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 नगर थाना क्षेत्र स्थित शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एसएसबी जवान के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गया जी में पदस्थापित एसएसबी जवान अजय सिंह सुबह श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ से लौटकर अपने घर पहुंचे, तो घर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।